SR PRIME NEWS बलियापुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झरिया नगर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद का 159 वां जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चक्रवर्ती, आरएसपी कॉलेज की मंत्री कोमल कुशवाहा, आरएसपी कॉलेज एस एफ एस संयोजक अंजू कुमारी, आर एस पी कॉलेज छात्रा प्रमुख तन्नू पंडित, आरएसपी कॉलेज छात्रा सह- प्रमुख काजल कुमारी, आरएसपी कॉलेज एस एफ डी संयोजक रितिका कुमारी, शिवानी कुमारी, माधुरी कुमारी, राखी कुमारी, अर्चना कुमारी, सतीश कुमार, प्रभात कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।