बलियापुर- आज केंदुआटाड कार्यालय में मासस की एक आवश्यक बैठक हुआ। मासस के प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए विषय वस्तु की जानकारी दी। हर साल 7 नवंबर क्रांति दिवस के रूप में जो कार्यक्रम होती है उसे कोविड-19 के कारण सूक्ष्म रूप में मनाया जाएगा एवं संगठन को मजबूत करने पर भी विचार रखा गया।
मौके पर सिंदरी के मासस युवा नेता बबलू महतो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अविनाश महतो प्रखंड सचिव सुनील महतो वरिष्ठ नेता हीरालाल महतो प्रमुख प्रतिनिधि राजू महतो शीतल दत्ता किसान संग्राम समिति अध्यक्ष काशीनाथ मंडल कृष्णा दा दिलीप महतो लखन गोराई सुनील महतो युधिष्ठिर महतो प्रेम महतो अमित बनर्जी एवं अन्य सक्रिय साथी उपस्थित थे।