बलियापुर/ पहाड़पुर -मार्क्सवादी युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह बलियापुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि अविनाश महतो के माता श्री पेमिया देवी का निधन शुक्रवार रात 10 बजे प्रगति नर्सिंग होम में हो गया। पेमिया देवी का निधन असमय हो जाने से पूरे परिवार में शोक की लहर फैल गई। पेमिया देवी का लिवर इंफेक्शन हो जाने के बाद प्रगति हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट थी। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात 10 बजे वो अंतिम सांस ली। वहीं घटना की सूचना के उपरांत सैकड़ों की संख्या में मासस कार्यकर्ता शव यात्रा एवं घाट में शामिल हुए।सिंदरी के मासस के पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि असमय मासस नेता अभिनाश महतो की माँ की निधन से पूरा मासस परिवार उनके इस दुख की घड़ी में साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही इस दुख की घड़ी में उबरने में भगवान उनके परिवार को साहस प्रदान करे। घाट में शामिल हुए सिंदरी मासस के युवा नेता बबलू महतो बलियापुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजू महतो, प्रधानकांटा मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई बनर्जी, शीतल दत्ता ,सत्येंद्र महतो ,दिलीप महतो, बबलू बावरी , रवीश तिवारी , छात्र नेता लालू महतो, मुन्नी प्रसाद महतो ,वरुण महतो एवं सैकड़ों ग्रामीण।