बलियापुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन धोखरा पंचायत में आयोजित किया गया।

0

SR PRIME NEWS बलियापुर : नेहरू युवा केन्द्र,धनबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) राष्ट्रीय युवा दिवस/सप्ताह के उपलक्ष्य पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन धोखरा पंचायत के धोखरा माध्य विधालय में आयोजित किया गया। निबंध का विषय दहेज प्रथा रखा गया था। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, प्रतियोगिता का संचालन बलियापुर के युवा स्वंयसेवक गोबिन्द गोराई ने किया। बतौर मुख्य अतिथि झामुमो छात्र इकाई झाछामो धनबाद जिला अध्यक्ष श्री समीर रवानी उपस्थित थें।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुनमुन कुमारी मंडल, द्वितीय स्थान सोनी कुमारी, तृतीय स्थान किरण देवी को मिला।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वालो को जिला अध्यक्ष समीर रवानी,गोबिन्द गोराई, शिक्षक विश्वनाथ महतो ने पुरस्कृत किया।मौके पर समीर रवानी ने कहा की इस प्रकार आयोजन शिक्षा बढ़वा देता हैं साथ ही आस पास विभिन्न विषयों पर विचार करनें का मौका मिलाता हैं, दहेज प्रथा काफी गभीर विषय हैं जो समाज को खोखला कर रहा हैं। आने वाले वर्षों में सामाजिक रूप से इसे समाप्त किया जा सकता हैं। मौके पर उप मुखिया जहलू महतो,प्रेम महतो, रमेश महतो सही अन्य मौजूद थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here