SR PRIME NEWS बलियापुर : स्वर्गीय अशोक गोप के हत्यारों का अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं दूधिया मोड में सड़क पर उतर कर पूर्व मुखिया सहित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज किया। उपस्थित ग्रामीणों ने कालूबथाना ओपी प्रभारी और जिला प्रशासन से मांग किया है जो भी नामजद अभियुक्त है उन्हें तत्काल गिरफ्तार करें, अन्यथा बलियापुर की जनता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगी साथ ही कालूबाथान ओपी को घेरने का भी काम करेंगी। आज के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मासस नेता श्री प्रदीप उपाध्याय, दूधिया पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद रफीक अंसारी, भाजपा नेता लोकेश चौबे, एवं ग्रामीण साधन मंडल, चितरंजन उपाध्याय, शिशिर मंडल, अंजर खान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अकबर अंसारी, सीमांत मंडल, संजय मंडल, वजीर अंसारी, नसीम खान आदि लोगों ने विरोध दर्ज किया।
ब्यूरो हेड : रबिश तिवारी।