बोकारो : बोकारो में स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई पहली कोरोना वैक्सीन। बताते चले कि कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसी के मद्देनजर आज पूरे देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। देश स्तरीय टीकाकरण अभियान की लॉन्चिंग जहा आज हो गई वहीं बोकारो जिले में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई और पहले दिन बोकारो सदर अस्पताल स्थित ए एन एम प्रशिक्षण केंद्र तथा चंदनकियारी स्वास्थ्य केंद्र में जिले से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहला टीका लगाया गया।
इसके बाद डॉक्टर को दिया गया। इसके साथ ही चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोविड का टीका लगाया गया।
बोकारो में जहां टीकाकरण खुद बोकारो उपायुक्त की देखरेख में किया गया।वहीं उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी की देखरेख में टीकाकरण किया गया।
बोकारो उपायुक्त ने कहा कि अभी हमारे पास 10 हजार 7 सौ वैक्सीन है और करीब 11हजार लोगों को वैक्सीन देना है। यह सप्ताह में 4 दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आगे जैसे सरकार का निर्देश मिलेगा उस अनुसार काम किया जाएगा।