[su_box title=”बड़ी खबर-झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन मेदांता अस्पताल में भर्ती” style=”glass” box_color=”#f63be8″ title_color=”#080805″ radius=”0″][/su_box]
[su_button url=”www.mirrormedianews.com” target=”blank” style=”3d” background=”#d907ce” color=”#161601″ radius=”0″ icon_color=”#171414″ text_shadow=”7px 38px 22px #f92c2c”]MIRROR MEDIA[/su_button] : रांची से बड़ी खबर आ रही हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिताजी एवं पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सदस्य झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबियत ख़राब होने की वजह से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद घर में ही उनका इलाज चल रहा था।
इस बाबत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं। उन्होंने ट्वीट किया श्री शिबू सोरेन जी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस घर लौटने की कामना करता हूं।
श्री शिबू सोरेन जी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस घर लौटने की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/YPGtlxLfo8
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 24, 2020
गौरतलब हैं कि झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास के कई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि वे जल्द ही स्वस्थ होंगे। राज्य भर से लगातार झामुमो समर्थक उनका हालचाल ले रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।