धनसार/बेरा : भारतीय युवा संस्था के द्वारा आज बेड़ा के तुरिया पट्टी क्षेत्र के राहुल कुमार तुरी के माता का निधन जो कि 4 अगस्त को हुआ था आज उनके ब्रह्मभोज के लिए संस्था के द्वारा सूखा राशन का सहयोग किया गया। इस पुण्य कार्य में मुख्य रूप से वार्ड नं 30 के पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी रिंकू सिन्हा, एवं तुरी समाज के प्रदेश सचिव धनेश्वर प्रसाद तुरी, पुनीत तुरी, एवं संस्था के अध्यक्ष लाली सिंह वरिष्ठ सदस्य रोहित कुमार, पांडू मोदी, मून सिन्हा, मनीष सिंह का मुख्य योगदान रहा।