मनचलोंं की मंशा पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग गाड़ी की व्यवस्था की मांग

0

जमशेदपुर : जेम्को से टाटा हिटाची के गेट से गुजरने वाले रास्ते पर लड़कियों से छेड़खानी की घटना को रोकने के लिए नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था द्वारा टेल्को थाना प्रभारी को पत्र सौंपा गया है। मनचलोंं की मंशा पर अंकुश लगाने के लिए पत्र के माध्यम से लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।

जेम्को से टाटा हिटाची के गेट को जाने वाला रास्ता सुनसान होने के कारण कुछ आसामाजिक तत्वों वाले लड़को के द्वारा वहां से गुजरने वाली लड़कियों को परेशान किया जा रहा था। जिसकी जानकारी नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश को मिली। अविलंंब उन्होंने टेल्को थाना में जा कर सूचना पत्र दे कर आग्रह किया है कि इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए उस स्थान पर शाम के समय पेट्रोलिंग गाड़ी की व्यवस्था की जाय। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश, सुमित चंद्र पोद्दार और विनय सिंह उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here