मुख्यमंत्री का मिला आदेश, पुलिस ने 72 घंटे में यूपी से अपहृत परिवार को किया बरामद

0

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत स्थित प्रतापपुर गांव में बाढ़ पीड़ित परिवारों को जरूरी सभी मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का निदेश दिया है।

27 परिवार का घर पानी में डूबा

मुख्यमंत्री से विडियो साझा कर जानकारी दी गई कि बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव के 27 परिवार का घर बारिश में पूरी तरह डूब चुका है। खाने-पीने से लेकर रहने का कोई जगह नहीं है।

इधर गढ़वा पुलिस ने महिला व बच्चों को कराया मुक्त

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गढ़वा पुलिस की विशेष टीम द्वारा उत्तरप्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला में छापामारी कर कांड में अपहृत महिला एवं उसके बच्चों की बरामदगी कर ली है। मामले में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक भी हिरासत में भेज दिया गया है।

यह था मामला

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि
उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गढ़वा जिला की एक महिला को उत्तर प्रदेश में दो बच्चों के साथ बेच दिया गया है। डंडई प्रखंड के जरही गांव की इस महिला ने किसी तरह अपने पति से टेलीफोन पर संपर्क किया और खुद को तथा बच्चों को बचाने की गुहार लगायी। उसके पति ने गढ़वा जिला एवं पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगायी थी। मामले में मुख्यमंत्री ने महिला और उनके बच्चों को वापस लाने का आदेश गढ़वा पुलिस को दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here