यूपी: देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
मिरर मीडिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए।
यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। विधायक जन्मेजय सिंह इससे पहले बसपा से भी विधायक रहे थे।
जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुआ थाl उनके पिता का नाम त्रिलोकीनाथ सिंह था। अपने पीछे वे पत्नी गुजराती देवी के और तीन बेटे और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैंl उन्होनें चंद्रशेखर आज़ाद इंटर कॉलेज, देवरिया से हाई स्कूल की डिग्री हासिल की थी। जन्मेजय सिंह दो बार विधायक रहे हैं।
2012 से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। जन्मेजय सिंह ने दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में देवरिया सदर सीट से चुनाव जीताl वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जे पी जायसवाल को 46,236 वोटों से मात दी थीl शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके गाव देवगांव पहुंचा, जहां उनके परिजनों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. देवरिया जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी जन्मेजय सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे
बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि जन्मेजय सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। ओम शांति।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here