रांची : रिम्स में पड़े 33 लावारिश शवों का जुमार नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

0

रांची : रिम्स में पड़े 33 लावारिश शवों का जुमार नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। रिम्स में पड़े लावारिश शवों का हुआ अंतिम संस्कार। आज दिनांक 11,10.2020 को मुक्ति संस्था के द्वारा रिम्स में पड़े 33 लावारिश शवों को जुमार नदी तट पर पूरे रीति रिवाजों के अनुसार,सर्व धर्म प्रार्थना कर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।प्रातः नौ बजे संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर चिता सजायी गयी। फिर रिम्स से शवों को लाकर चिता पर सजाया गया और मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि प्रदान की।इस कार्यक्रम में नगर निगम और रिम्स के कर्मचारियो का सहयोग प्राप्त हुआ।साथ ही निगम द्वारा ट्रैक्टर, लकड़ी और किरासन तेल की व्यवस्था दी गयी।मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताये की आज मिला कर कुल 1021 शवों का अब तक मुक्ति संस्था द्वारा अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here