SR PRIME NEWS लोयाबाद : थानेदार के ट्रेनिंग में जाते ही लोयाबाद लूटने लगा है। जब से थाना प्रभारी विकास यादव ट्रेनिंग में गए हैं। तब से यहां रोजाना लोहा लूट और तस्करी की घटना सामने आ रही है। अब अवैध खनन की घटना सामने आई है। तस्वीर से इस अवैध खनन का खुलासा हुआ है।उत्खनन लोयाबाद के भूधसान क्षेत्र में किया जा रहा है।लोग यहां दिन में अवैध उत्खनन कर पुराना जला हुआ कोयला निकाल रहा है। इसे बोरे में भरकर की जा रही तस्करी और उत्खनन के पीछे एक सिंडिकेट काम काम रहा है। दिन में बजाफ़ते दिहाड़ी हाजरी पर मजदूर लगाए जाते हैं। दिनभर करीब 8 घण्टे उस मजदूर से काम लिया जाता है। इस मासूम मजदुरो को जरा भी इल्म नही है कि यह काम अवैध है और जोखिम भरा है। इससें उसकी जान भी जा सकती है।भूधसान के बीच जंगल मे यह अवैध उत्खनन कब से चल रहा है ये किसी को पता नही है। यह इलाका बाँसजोड़ा कोलियरी क्षेत्र में पड़ता है।फिलहाल इसके आसपास बीसीसीएल द्वारा ओबी डंपिंग का काम जारी है। एक तरफ ओबी डंपिंग की पहाड़ और दूसरी ओर जंगल के वजह से आम लोगो की नज़र नही जा पा रही है।
वर्जन (वीर कुमार इंस्पेक्टर केंदुआडीह सर्किल।)
लोयाबाद के थाना प्रभारी विकास यादव ट्रेनिंग में हैं। अवैध उत्खनन मामले की जानकारी नही थी। अभी पुलिस बल को भेजकर जांच कराया जा रहा है। बढ़ती तस्करी में कुछ आपराधिक किस्म लोग इसमे शामिल है।जल्द ही पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
संवाददाता सिकंदर आजम।