SE PRIME NEWS लोयाबाद : दोस्त ने ही पंकज को गोली मार दी। यह दावा लोयाबाद पुलिस का है। शनिवार को लोयाबाद पुलिस ने कनकनी में हुए पंकज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त रोहित चौहान को गिरफ्तार कर पत्रकारों से कहा कि रोहित ने ही अपने दोस्त पंकज को गोली मारी थी। थाना में प्रेसवार्ता आयोजित करते हुए थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि 29 अगस्त की रात कालीन मंदिर के पास सभी दोस्त जमा हुए, पार्टी मनाई और खूब शराब पिया। हवाई फायरिंग की बात भी कही गई। उसके बाद रोहित ने पंकज को गोली मार दी। मीडिया से प्रश्न के जवाब में थाना प्रभारी ने कहा कि अभी कांड का पूरी तरह खुलासा होना बाकी है। लेकिन मामले से पर्दा उठने में ज्यादा देर भी नही है। पुलिस के मुताबिक आधा दर्जन के करीब लोग इस वारदात में शामिल है, उन सबके नामों को इस वक्त सार्वजनिक नही किया जा सकता है। कहा अनुसंधान और गिरफ्तारी में असर पड़ेगा। पुलिस ने कहा कि हत्या कांड में लड़की भी वजह हो सकती है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है समय पर बताया जाएगा। प्रभारी ने कहा कि मृतक पंकज के पिता ने जितने लोगो को अभियुक्त बनाया है। उतना लोग घटना में शामिल नही है। पुलिस का स्टैंड साफ है। निर्दोष फंसे नही और दोषी बचे नही। बताया जाता है कि पंकज के पिता के फर्द बयान में रोहित नामजद अभियुक्त है। शुक्रवार की रात 09 बजे पुलिस ने रोहित को लोयाबाद 05 नंबर महतो पार्क के पास से दबोचा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित अपने घर आने वाला है। उसका पैसा खत्म हो गया है। माँ से पैसा लेकर वह फिर से फरार होने के फिराक में था। लेकिन पुलिस के बिछाई जाल में वह फस गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ज्ञात हो कि 29 अगस्त की रात कतरास कोल्डम्प के रहने वाले पंकज लोयाबाद पुलिस को कनकनी निचला धौड़ा के चबूतरे के पास लहुलाहन मिला था। उसके पेट मे गोली लगी थी। उसे रांची रिम्स ले जाया गया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद थाना घेराव प्रदर्शन यहां तक कि कैंडल जुलुश भी निकाला गया।
लोयाबाद संवाददाता सिकंदर ऐ आजम