विशाखापट्टनम: हिंदुस्तान शिपयार्ड में अचानक टूट कर गिरा क्रेन, 10 मजदूरो की मौत,1 घायल

0
मिरर मीडिया: विशाखापत्तनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। लोडिंग वर्क के दौरान क्रेन गिरने से 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 1 मजदूर घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सुरेश बाबू ने मामले की पुष्टि की। चश्मदीद गवाहों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस और रेस्क्यू फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं।विशाखापट्टनम हिंदुस्तान शिपयार्ड ...जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब लोड टेस्टिंग का काम चल रहा था। क्रेन पर ज्यादा लोड होने के कारन वह टूट गई और अचानक क्रेन टूटकर नीचे गिर गया। वहीँ क्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर 10 मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्रेन के चपेट में आए अन्य मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने का काम जारी है। भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here