धनबाद/सिंदरी : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत सिंदरी के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। सिंदरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह धरना का कार्यक्रम झारखंड प्रदेश में आए दिन हो रहे बलात्कार एवं महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में आयोजित थी। इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला ग्रामीण के महामंत्री श्री निताई रजवार जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाजपा सिंदरी नगर के अध्यक्ष अरविंद पाठक जी, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी जी,पूर्व सिन्दरी नगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी, सुमन चौधरी जी, नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह जी,नगर के उपाध्यक्ष धीरज सिंह जी, गणपति बाउरी जी, मनीष नारायण सिन्हा जी,नगर मंत्री इंदु बाला जी,सुनीता देवी जी, विजय नाहा जी, अजंता झा मीनाक्षी मुखर्जी सुखी देवी उषा देवी जी,मधु कुमारी जी, उमा शर्मा जी, राधा देवी जी, विद्या देवी जी, अंजू देवी जी,पूनम देवी जी, लकी देवी जी,सरिता कुमारी जी,पूजा देवी जी,द्रोपदी देवी जी, सुमन देवी जी,सहित इत्यादि महिलाएं उपस्थित थी।
धरना के मध्य में महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के सहायक प्रशासक से जा कर मिला और राज्यपाल महोदय के नाम से एक ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल में धनबाद जिला ग्रामीण के महामंत्री श्री निताई रजवार जी, सिन्दरी नगर के अध्यक्ष अरविंद पाठक जी, रंजना शर्मा जी,सुनीता देवी जी,इंदु बाला जी, इंद्रमोहन सिंह जी, धीरज सिंह जी,मनीष नारायण सिन्हा जी,उपस्थित हुए ।