सिंदरी : लक्की सिंह के कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया।

0

सिंदरी : स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी विवेकानंद की 158वी जयंती राष्ट्रीय दिवस के रूप में युवा समाजसेवी गौरव वक्ष उर्फ (लक्की सिंह) के कार्यालय में मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में युवा समाजसेवी गौरव वक्ष उर्फ (लक्की सिंह) ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने स्वामी जी के जीवन परिचय तथा उनके दार्शनिक दृष्टिकोण पर अपना विचार विस्तार पूर्वक रखा तथा उनके विचारों का वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने उनके शिकागो सम्मेलन में उनकी ख्याति पश्चात देशों में भी कैसे फैली तथा उनके अद्वैत दर्शन पर अपना विचार रखा।स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना भारत का नाम रोशन किया बल्कि दुनिया में भी देश का मान बढ़ाया। आज के समय में युवाओं को शिक्षित, और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होना आवश्यक है। पुष्पांजलि के पश्चात समाज सेवी गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप विमल सिंह, अमर राठौर,अखिलेश यादव, अंकित कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, राज मिश्रा, कार्तिक कुमार,अमृत राज,बबलू कुमार गुप्ता,गुड्डू सिंह, सूरज कुमार, बाबूलाल, जिशु दे, पार्थो हालदार,सुरेश मरांडी, राहुल यादव, आकाश राम, विष्णु कुमार, आदी सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here