हज़ारीबाग़ – विष्णुगढ़ के करंज मोड़ में महिला को हाथी ने कुचल दिया जिसके बाद उक्त महिला की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना तड़के लगभग 3 बजे की बताई जाती है। जानवर बांधने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान अंधेरे में हाथी ने अचानक हमला कर कुचल डाला। सरिया रेंज के रेंजर को दूरभाष पर सूचना दी गई है उन्होंने आश्वासन दिलाया कि हम अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेज रहे हैं।विष्णुगढ़ भटक कर पहुंचे एक हाथी ने महिला रोहिणी देवी पति सरयु साव की जान ले ली। घटना मंगलवार की अहले सुबह की है। महिला रोज की तरह सुबह घर से निकलकर पास स्थित पारटांड नहर किनारे खेत गई थी। इसी दौरान अचानक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला को कुचलकर विष्णुगढ़ से निकलकर हाथी बनासो के खेतों में डेरा जमाया हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के कर्मी हाथी को भगाने में जुटे हैं।