[su_note note_color=”#0b0a0d” text_color=”#9cf528″ radius=”0″]व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारी चुराने के आरोप में अमेरिका से एक चीनी स्कॉलर गिरफ्तार[/su_note]
[su_button url=”www.mirrormedianews.com” target=”blank” style=”3d” background=”#110f0f” color=”#e9700b” radius=”0″ icon_color=”#171414″ text_shadow=”7px 38px 22px #f92c2c”]MIRROR MEDIA[/su_button] : अमेरिका और चीन के रिश्ते में कडवाहट को साफ़ देखा जा सकता हैl कोरोनावायरस को लेकर ये रिश्ते में और भी तल्खी आ गई हैl आए दिन अमेरिका चीन पर डेटा लीक करने के कई आरोप लगा चूका है इसी कड़ी में एक बड़ी खबर है कि एक चीनी स्कॉलर को व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारियां चुराने के आरोप में अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले आरोपी चीन भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे असफल कर दिया। उसने चीन के लिए फ्लाइट लेने की कोशिश की थी।
आरोपी का नाम हाइज़ो हू है और वह अमेरिका में वर्जीनिया यूनिवर्सिटी का एक चीनी स्कॉलर हैl बताया जा रहा है कि हाइज़ो हू पर बिना परमिशन वाले कंप्यूटर से जानकारी हासिल करने का आरोप है। यह कंप्यूटर प्रोटेक्टेड था, जिसे हाइज़ो हू ने बिना अनुमति के न सिर्फ चलाया बल्कि उससे व्यापार से जुड़ी खूफिया जानकारियां भी चुराई।