5901 पहुंची जमशेदपुर में कोरोना मरीज़ों की संख्या, इलाजरत 2357, रिकवरी रेट में इजाफा

0

जमशेदपुर : शहर में कोरोना मरीज़ों की संख्या जहां अब बढ़ कर 5901 हो गयी है। वहीं रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। रिकवरी रेट 57.05 हो गयी है। गुरुवार को इलाजरत 57 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3366 लोगों ने कोरोना से जंग लड़कर विजय पाई है।

वहीं 177 लोगों कोरोना के कारण काल के गाल में समा गए। गुरुवार को जमशेदपुर में कोरोना से 5 लोगों ने जान गंवाई। जिसमें गोलमुरी के एक डॉक्टर समेत 4 अन्य लोग शामिल है। वहीं गुरुवार को 163 नए कोरोना केस भी आए है। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया के 2 कर्मचारी, को-ऑपरेटिव कॉलेज के 5 कर्मी, आईडी एस पी के 2 स्टाफ, सीएचसी डुमरिया के डॉक्टर समेत कदमा, चाकुलिया, सुंंदरनगर, जुगसलाई समेत कई इलाकों से लोग पॉजिटिव पाए गए है।

जमशेदपुर में अब भी 2357 लोग इलाजरत है।कोरोना संक्रमण काल में जरूरत है कि हम प्रशासन का साथ दें और कम से कम अब तो सचेत हो जाए। बिल्‍कुल भी लापरवाही ना बरतें नहीं तो हमारी यह लापरवाही हमारे ही परेशानी का सबब बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here